वोट चोरी की खिलाफत और संगठन की मजबूती पर कांग्रेस करेगी काम: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में बड़ी रैली को तैयार है कांग्रेस

वोट चोरी की खिलाफत और संगठन की मजबूती पर कांग्रेस करेगी काम: प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम
*वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में बड़ी रैली को तैयार है कांग्रेस
*कांग्रेस संगठन को प्रखंड और पंचायत तक मजबूत करने का है लक्ष्य: कांग्रेस*
*पटना. सोमवार, 01 दिसम्बर 2025*
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों और फ्रंटल संगठनों मंच मोर्चा प्रमुखों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि वोट चोरी के खिलाफ हम ठोस मुहिम चलाएंगे।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि संगठन को जिला से लेकर पंचायत तक सुदृढ़ करने पर हम काम करेंगे। साथ ही भाजपा के द्वारा चुनाव आयोग के मिलीभगत से वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में बड़ी रैली का आयोजन आगामी 14 दिसंबर को है जिसमें बड़ी संख्या में बिहार से कार्यकर्ताओं का जत्था शामिल होगा। संगठन की मजबूती के लिए पंचायतों तक कांग्रेस को मजबूत करने और सशक्त बूथ कमिटियों के गठन को भी जिलाध्यक्षों के साथ विवेचना हुई। इस दौरान प्रदेश में सघन दौरे करने का निर्णय भी लिया गया। साथ ही जनता के बीच उनके मुद्दों के साथ सड़क से सदन तक कांग्रेस अपनी जिम्मेदारी निभाएगी।
बिहार कांग्रेस के प्रभारी कृष्णा अल्लावारू ने फ्रंटल संगठन प्रमुखों, सभी जिलाध्यक्षों से व्यक्तिगत मंत्रणा की और उन्होंने सभी से पार्टी के सांगठनिक मजबूती के लिए आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
देर शाम पार्टी के सभी छह विधायकों के साथ भी प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने बैठक की।
बताते चले कि इससे पूर्व दिल्ली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने बिहार के शीर्ष नेताओं, नवनिर्वाचित विधायकों और प्रत्याशियों के साथ बैठक आयोजित की थी और उसमें भी चुनाव और संगठन को लेकर वृहद समीक्षा हुई थी।
प्रदेश मुख्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व सीएलपी डॉ शकील अहमद खान ,सभी जिलाध्यक्ष, फ्रंटल संगठन के प्रमुख और वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहें।
डॉ. स्नेहाशीष वर्धन पाण्डेय
प्रवक्ता
बिहार कांग्रेस



