भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. नितिन नबीन ने एक दिन पहले ही दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया था

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है. नितिन नबीन ने एक दिन पहले ही दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभाल लिया था. नितिन नबीन के बीजेपी का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयान आया है. पूर्व सीएम बघेल ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के बीजेपी के फैसले पर तंज किया है.
उन्होंने इसे कांग्रेस के लिए शुभ संकेत बताया है. भूपेश बघेल ने कहा है कि यह दूसरा मौका है, जब बीजेपी की कमान ‘नितिन’ संभाल रहे हैं. भूपेश बघेल का इशारा नितिन नबीन से वर्षों पहले अध्यक्ष रह चुके नितिन गडकरी की ओर था. उन्होंने याद भी दिलाया कि वर्षों पहले जब नितिन गडकरी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए थे, तब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी. अब फिर से बीजेपी की कमान नितिन के पास है, यह कांग्रेस के लिए अच्छा संकेत है
#NitinNabin #BhupeshBaghel



