अररियाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादजमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंग

*नवनियुक्त भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी गुरु

*पटना पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी का होगा जोरदार स्वाग

पटना, 17 दिसंबर। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल यानी 18 दिसंबर को पटना भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे और विधिवत अपना कार्यभार संभालेंगे। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। इस दौरान उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहेंगे।

बिहार भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आज बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी कल दरभंगा से पटना पहुंचेंगे। इस दौरान पटना में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। वे जिन मार्गों से प्रदेश कार्यालय पहुंचने वाले हैं, उन सभी मार्गों पर पार्टी के झंडे, बैनर, पोस्टर लगाए जा रहे हैं और विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पटना में उच्च न्यायालय के समीप संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे यहां से हजारों कार्यकर्ताओं के बीच खुली जीप पर सवार होकर प्रदेश कार्यालय के लिए रवाना होंगे।

इस दौरान वे आयकर गोलंबर के पास जेपी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। वे दिन के 12:30 बजे प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे।

भाजपा के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने बताया कि कल प्रदेश के सभी जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना पहुंच रहे हैं। वे सभी अपने प्रदेश अध्यक्ष के कार्यभार संभालने का गवाह बनेंगे और उनका स्वागत करेंगे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button