Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारराजनीतिविचार

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 159 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने

 

*पटना, 22 दिसम्बर, 2025*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मौलाना मजहरूल हक की 159 वीं जयन्ती आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनायी गयी। समारोह की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने की।

 

इस अवसर पर मौलाना मजहरूल हक के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राजेश राम ने कहा कि हक साहेब महात्मा गाँधी के मित्र थे और महात्मा गांधी जब चम्पारण यात्रा पर पटना आये थे वे मजहरूल हक साहेब के आवास पर ही ठहरे थे। मजहरूल हक कौमी एकता के प्रबल समर्थक थे तथा डा0 राजेन्द्र प्रसाद एवं अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ 1921 में प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय का नाम सदाकत आश्रम रखा था। आज कृतज्ञ राष्ट्र मौलाना मजहरूल हक के स्वतंत्रता आन्दोलन में उनके योगदान को स्मरण कर उनकी स्मृति को नमन करता है।

सर्वप्रथम मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

 

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेन्द्र पाल गौतम, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, प्रवीण सिंह कुशवाहा,रविन्द्र कुमार पासवान, अरविन्द लाल रजक, शिशिर कौंडिल्य, डा0 अनिल कुमार, मनोज शर्मा, मृणाल अनामय,उमेश कुमार राम, नदीम अंसारी, शशांक शेखर, राजेन्द्र चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, वसीम अहमद, अखिलेश्वर पासवान, राम शंकर कुमार पान, मुद्रिका यादव, किशोर कुमार, डा0 विनोद कुमार अवस्थी, प्रदीप मेहता, अमन कुमार, सुबोध कुमार मंडल, राशीद हुसैन ने भी मौलाना मजहरूल हक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

राजेश राठौड़

चेयरमैन, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

9430438222

 

 

 

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button