Trending Newsअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियाखेलगयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादज्योतिषझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशधर्मनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

पीएम मोदी और सीएम नीतीश की मुलाकात से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति – उमेश सिंह कुशवाहा

 

पीएम मोदी और सीएम नीतीश की मुलाकात से बिहार के विकास को मिलेगी नई गति – उमेश सिंह कुशवाहा

22 दिसंबर 2025

नई सरकार गठन के बाद राजधानी नई दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की पहली मुलाकात पर बिहार जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की यह मुलाकात बिहार के सर्वांगीण विकास में परस्पर सहयोग को और मजबूत करेगी और राज्य को विकसित बनाने के लक्ष्य में एक अहम कड़ी साबित होगी। केंद्र और राज्य में डबल इंजन की एनडीए सरकार आने वाले वर्षों में बिहार को देश के शीर्ष दस विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए मिशन मोड में काम कर रही है।

उन्होंने आगे कहा कि दो दूरदर्शी और विकासपरक नेताओं की यह जोड़ी ‘नए बिहार’ के निर्माण की दिशा में पूरी तरह संकल्पित है और इसका लाभ सीधे राज्य की 14 करोड़ जनता को मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सदैव जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। विकास की रौशनी को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए सरकार ने अनेक उल्लेखनीय और प्रभावी कार्य किए हैं। राज्य सरकार अब उद्योग, निवेश और स्वरोजगार के क्षेत्र में नए दौर में प्रवेश कर चुकी है। श्री नीतीश कुमार ने ‘सात निश्चय-3’ के माध्यम से आगामी पाँच वर्षों का विकास खाका प्रस्तुत किया है, जो बिहार को नई ऊँचाइयों पर ले जाएगा।l

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जनता की आशा और आकांक्षा पर खरा उतरने के लिए मोदी-नीतीश की जोड़ी निरंतर परस्पर सहयोग की भावना से काम कर रही है। एनडीए सरकार संकल्प पत्र के माध्यम से किए गए वादों को पूरा करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी और बिहार को विकास के नए आयाम तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button