अररियाअरवलउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरगयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादापंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष ने बिहारवासियों को दी नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं’

नया साल नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखेगा -’ उमेश सिंह कुशवाहा

 

’जद (यू) प्रदेश अध्यक्ष ने बिहारवासियों को दी नववर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं’

’नया साल नीतीश कुमार के नेतृत्व में विकास का नया अध्याय लिखेगा -’ उमेश सिंह कुशवाहा

31 दिसंबर 2025

बिहार जनता दल (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। नववर्ष के अवसर पर उन्होंने बिहार की जनता के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नए प्रभात के साथ वर्ष 2026 की शुरुआत प्रत्येक बिहारवासी के जीवन में नई आशाएँ, नई ऊर्जा और नई खुशियाँ लेकर आए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि यह नववर्ष हर परिवार के जीवन में सुख-शांति, आर्थिक समृद्धि, सामाजिक सौहार्द और भाईचारा का नया संचार करे।

श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि बीते वर्षों में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है और आने वाला वर्ष इस प्रगति को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला सिद्ध होगा। माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में उद्योग, निवेश, रोजगार, आर्थिक संरचना और सामाजिक समरसता के क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित होंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि नववर्ष 2026 बिहार के लिए नई उपलब्धियों, नए अवसरों और विकास के नए अध्याय लिखेगा तथा बिहार निरंतर विकास के पथ पर तेज गति से अग्रसर रहेगा।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button