वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा जो काला कानून UGC लाया गया है उस कानून के बनने में सहमति प्रदान करने वाले कमिटी के सांसदों में एक नाम बिहार का भी है और वे पटना साहिब के सांसद माननीय रविशंकर प्रसाद जी है अब बिहार वासी

वर्तमान केंद्र सरकार के द्वारा जो काला कानून UGC लाया गया है उस कानून के बनने में सहमति प्रदान करने वाले कमिटी के सांसदों में एक नाम बिहार का भी है और वे पटना साहिब के सांसद माननीय रविशंकर प्रसाद जी है अब बिहार वासी ख़ास कर ये महानुभाव से ज़रूर पूछिए कि आपने इस क़दर सामान्य जाती के छात्रों के साथ बेइमानी क्यों किया है लोग क्या करते नहीं करते कम से आप तो इसका विरोध कर सकते थे पड़ इन्होंने अपने जाति धर्म से ऊपर पार्टी धर्म को समझा और इस काला कानून को बनाने की सहमति वाले पत्र पे हस्ताक्षर कर दिए ।
और जिस प्रकार से सारे सामान्य जाति के सांसद चुप्पी साधे हुए है जैसे कि राजनीति से अज्ञातवास पे चले गए है खैर पुनः आपको लौट कर हम सभी के बीच आना पड़ेगा साहब यह लोकतंत्र है जिस प्रकार से सामान्य जाति का शत प्रतिशत वोट लेकर इस जाति को आप लोग बेवकूफ बनाया है न वह बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है ।
- अगर इस काला कानून को वापस नहीं लिया गया तो सामान्य जाती के द्वारा उग्र आंदोलन होगा पटना में सर्वप्रथम आपके घर का भी घेराव किया जाएगा आप सत्ता में बैठे लोग कितने गोली चलवाइएगा और कितने को जेल भेजिएगा अब यही देखना है ।



