
बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने कहा कि सरकार का जहानाबाद के निट छात्रा के रेप कर हत्या मामले में अभी तक न्याय नहीं कर पाना बहुत ही चिंता का विषय है, ऐसे में बिहार सरकार को सफल सरकार एवं न्यायपरक सरकार कतई नहीं कहा जा सकता है, कोई भी हो बख्शे नहीं जाना चाहिए, जल्द उसके परिवार को न्याय दे,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि जहानाबाद निट की छात्रा हम सभी की बेटी हैं और सरकार को संजीदा होकर बिना भेदभाव की जांच कर दोषियों तक पहुंच कड़ी कार्रवाई करने चाहिए,अगर सरकार नहीं करेंगी तो प्रकृति जरूर हिसाब करेगा और ऐसा करेगा की जिसे देखकर सभी का रुह कांप जायेगी, उन्होंने केन्द्र सरकार सहित सभी राज्य सरकारो से आग्रह करते हुए कहा कि महिलाओं को जैसे आगे लाने के लिए संकल्पित है ठीक उसी तरह उनके चौतरफा सुरक्षा के लिए नियम कानून संस्थानों में बनाए ताकि उनके उच्चस्थ लोग उनका शोषण न कर सकें, श्री सिंह ने कहा कि महिलाओं का शोषण जहां काम करती है वहीं पर ज्यादा होता है और वे भी उसके वरिष्ठ लोगों को द्वारा वहा पर सुरक्षा के लिए पुख्ता नियम बनाने की जरूरत है ताकि कोई उसका नौकरी लेने के धमकी देकर उसका शोषण न कर सके,वहीं पर महिलाओं को सुरक्षित रखने के लिए काम करे, सक्षम संस्थानों के समक्ष अधिकारी गण और सरकारें; (रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



