
- *केंद्र की तरह बिहार का बजट भी झूठ का पुलिंदा: राजेश राम
*केंद्र के तर्ज पर बिहार सरकार ने भी बेचा झूठा सपना: राजेश राम
*पटना. मंगलवार, 3 फरवरी, 2026*
बिहार सरकार के द्वारा आज पेश किए गए बजट को केंद्र सरकार की तर्ज पर झूठ का पुलिंदा और झूठा सपना बताते हुए बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने करारा प्रहार करते हुए कहा है कि बिहार सरकार ने केवल हवा हवाई आंकड़ों के इस्तेमाल से झूठ का पुलिंदा बजट के रूप में पेश किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि बजट की रकम तो बढ़ती जा रही है लेकिन बजट का सार्थक इस्तेमाल करने में बिहार की सरकार फिसड्डी साबित हो रही है। बजट में दिवास्वप्न बेचकर आम नागरिकों को छला जा रहा है। दो सौ पार सीट जीतने के बाद भी भाजपा जदयू एनडीए सरकार ने बिहार की मूल जरूरतों को दरकिनार किया है और केवल आंकड़ों के खेल में उलझाकर लोगों को ठगने का काम किया है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि राजधानी पटना में महिला और बच्चियों को सुरक्षा जो सरकार नहीं दे सकती है उसने बजट में महिलाओं और किसानों की बेहतरी की खोखली बात की है ताकि उसको मीडिया के माध्यम से चमका कर अपनी मार्केटिंग की जा सकें जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयान कर रही है। युवा रोजगार और उद्योगों के विकास पर हर बार कि तरह वादा और घोषणा ही हुआ। बिहार की जरूरतों, शिक्षा और रोजगार को फिर से आंकड़ों के माध्यम से चमकदार बनाकर पेश किया गया है जबकि धरातल पर एक भी योजना अब तक नहीं उतर सकी है।
राजेश राठौड़
चेयरमैन
मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी



