
*कांग्रेस के समर्पित सिपाही नजमुल होद्बा अंसारी के निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति – राजेश राम
पटना 13 फरवरी 2026
जहानाबाद नगर कांग्रेस सह जहानाबाद नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष तथा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नजमुल होद्बा अंसारी के आकस्मिक निधन पर
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश राम ने गहरा दुख प्रकट करते हुए कहा कि नजमुल होद्बा अंसारी आजीवन कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत करने, अल्पसंख्यक समाज की आवाज़ बुलंद करने तथा जहानाबाद नगर में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि नजमुल होद्बा अंसारी का निधन न केवल कांग्रेस परिवार के लिए, बल्कि पूरे जहानाबाद जिले के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सादगीपूर्ण जीवन, संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठन के प्रति निष्ठा सदैव कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा।
राजेश राम ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस कठिन घड़ी में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी



