पटना विवि छात्र संवाद में गरजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कहा हर हाल में सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी*
पटना विवि के सैंकड़ों छात्रों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के समक्ष ली सदस्यता*

*पटना विवि छात्र संवाद में गरजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम, कहा हर हाल में सामाजिक न्याय की लड़ाई जारी रहेगी*
*पटना विवि के सैंकड़ों छात्रों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी के समक्ष ली सदस्यता*
*पटना. शनिवार, 14 फरवरी, 2026
पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव 2026 के मद्देनजर एनएसयूआई ने छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और बतौर मुख्य अतिथि के रूप एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी उपस्थित रहें।
कार्यक्रम में पटना विश्वविद्यालय के आगामी छात्र संघ चुनाव को लेकर विस्तृत बैठक हुई तथा छात्रों से सीधा संवाद हुआ जिसमें पटना विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों ने अपनी सहभागिता दिखाई।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि छात्रों के हितों और सामाजिक न्याय को स्थापित करने के लिए कैंपस से हम लड़ाई को धार देंगे। पूरी मजबूती के साथ सबकी हिस्सेदारी सुनिश्चित की जाएगी। सभी वर्गों का ख्याला रखते हुए उनके बेहतर पठन पाठन और बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाने में कांग्रेस पार्टी के छात्र संगठन एनएसयूआई अपनी सहभागिता निभाएगी। बच्चियों को कैंपस में सुरक्षा और छात्र सुविधाओं का विशेष ख्याल रखते हुए एनएसयूआई इस चुनाव में अपनी सहभागिता निभाएगी। साथ ही उन्होंने सभी को कैंपस को केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।
एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी ने छात्रों से संवाद कर आगामी छात्र संघ चुनाव की तैयारी में मजबूती से जुटने की बात कही और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।
इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, प्रदेश प्रभारी सत्यम कुशवाहा और प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद उर्फ सूरज यादव के समक्ष सैंकड़ों छात्रों ने एनएसयूआई की सदस्यता ग्रहण की।
छात्र संवाद कार्यक्रम में एन. एस. यू.आई के प्रदेश अध्यक्ष जयशंकर प्रसाद उर्फ सूरज सिंह यादव, कपिलदेव प्रसाद, बिहार एन. एस.यू.आई के प्रभारी सत्यम कुशवाहा, मिन्नत रहमानी, मनोरंजन कुमार आदि मौजूद रहें।
राजेश राठौड़
चेयरमैन
मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी



