दिल्लीदेशपटनाप्रशासनब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

यूएस इंडिया ट्रेड डील पर प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष सहित छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अहम बैठक संपन्न

*यूएस इंडिया ट्रेड डील पर प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष सहित छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ अहम बैठक संपन्न*

*पटना. शुक्रवार, 20 फरवरी, 2026

यूएस इंडिया ट्रेड डील मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावारू और अध्यक्ष राजेश राम सहित छह राज्यों के कांग्रेस नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली मुख्यालय में अहम बैठक कर देश के किसानों को होने वाली हानि पर चर्चा की।

इस बाबत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने बैठक को लेकर बताया कि बिहार के किसानों की समस्या पर भी हमारे शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा की और उसमें मक्का, मखाना और अन्य नकदी फसलों के खेती और आयात निर्यात में आने वाली समस्याओं पर भी चर्चा की। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बिहार सहित छह राज्यों के किसानों के हितों की इस ट्रेड डील में अनदेखी का आरोप सरकार पर लगाया। साथ ही उन्होंने बिहार सहित पूरे देश में इस ट्रेड डील के खिलाफ संघर्ष की बात भी कही।

राजेश राठौड़

चेयरमैन

मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

2.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button