DharmTrending Newsट्रेंडिंगपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

एपी पाठक के नेतृत्व में रामनगर प्रखंड के बड़गो देवराज में आस्था का महासंगम, नव निर्मित हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

एपी पाठक के नेतृत्व में रामनगर प्रखंड के बड़गो देवराज में आस्था का महासंगम, नव निर्मित हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

एपी पाठक के नेतृत्व में बड़गो देवराज बना धार्मिक चेतना का केंद्र

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भव्य भंडारा, समारोह में उमड़ा जनसैलाब

ए पी पाठक के नेतृत्व में रामनगर प्रखंड के बड़गो देवराज गांव में नव-निर्मित हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के उपरांत भव्य सार्वजनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक-सांस्कृतिक एकात्मता का संदेश दिया।

ग्रामवासियों के सामूहिक प्रयास और मुख्य सहयोगी एपी पाठक के सौजन्य से निर्मित यह हनुमान मंदिर आज गांव की एकता, अखंडता और धार्मिक चेतना का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है। मंदिर न केवल आस्था का प्रतीक है, बल्कि सामाजिक समरसता और सामूहिक उत्तरदायित्व की प्रेरणा भी दे रहा है।

समारोह में बाबु धाम ट्रस्ट के संस्थापक सह भारत सरकार के पूर्व एडीजी एपी पाठक ने गणमान्य अतिथियों, हनुमान मंदिर समिति वेलफेयर ट्रस्ट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। उपस्थित वक्ताओं ने अपने संबोधन में मंदिर निर्माण को गांव की एकजुटता और सामाजिक जागरूकता का प्रतीक बताया।

मुख्य यजमान के रूप में एपी पाठक एवं उनकी धर्मपत्नी मंजूबाला पाठक ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करते हुए सभी सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अपने संबोधन में एपी पाठक ने भविष्य में भी समाज हित में कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में सुनील कुमार सहित जिले के कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार एवं धार्मिक व्यक्तित्व उपस्थित रहे। यह आयोजन बड़गो देवराज को आस्था के साथ-साथ सामाजिक चेतना के केंद्र के रूप में स्थापित करने वाला ऐतिहासिक अवसर बन गया।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button