Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारसारण

सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि: राजीव प्रताप रूड़ी

आने वाले 10 सालों में यह दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा हब बनकर उभरेगा: राजीव प्रताप रूड़ी

  1. ‎*सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि: राजीव प्रताप रूड़ी

‎*आने वाले 10 सालों में यह दक्षिण एशिया में सबसे बड़ा हब बनकर उभरेगा: राजीव प्रताप रूड़ी

‎*मेरे राजनीतिक जीवन का आज सबसे बड़ा लक्ष्य पूरा हुआ: राजीव प्रताप रूडी

‎*सोनपुर हवाई अड्डा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा: राजीव प्रताप रूडी*

‎*सोनपुर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बिहार को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम: राजीव प्रताप

‎पटना, 21 फरवरी। बिहार के छपरा के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने आज बिहार कैबिनेट में सोनपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित उनके कैबिनेट के सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि यह हवाई अड्डा दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा होगा।

‎भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अगले पांच सालों में इस हवाई अड्डे के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि यह हवाई अड्डा 4200 एकड़ में फैला होगा।

‎उन्होंने सोनपुर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि उनके राजनीतिक जीवन में इस कार्य को एक लक्ष्य बनाया था और आज वह पूरा हुआ। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह उपलब्धि छपरा और पटना नहीं, बिहार के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। यह बहुत बड़े बदलाव की कहानी है। उन्होंने प्रस्तावित हवाई अड्डे के विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि यह मध्य भारत का हब बनेगा और आर्थिक बदलाव का कारण साबित होगा।

‎भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि इस हवाई अड्डा का निर्णय अच्छे निर्णयों में एक होगा जो बिहार के लोग पूरी दुनिया को दिखा सकेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि आने वाली पीढ़ी के लिए यह हवाई अड्डा बहुत बड़ा वरदान साबित होगा। यह हवाई अड्डा 30 मिलियन आबादी वाला होगा, लेकिन इसका लक्ष्य 100 मिलियन तक जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा कई सड़क मार्गों से जुड़ा हुआ है। इनमें कई सड़कों का निर्माण कार्य अभी शुरू है या होने वाला है।

‎उन्होंने केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि इस हवाई अड्डे की स्वीकृति 2020 में ही दे दी गई थी, लेकिन कुछ देर हुआ, लेकिन अब यह जमीन पर उतरने वाला है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार ने वहां के किसानों के हितों के लिए रियल स्टेट के द्वारा जमीन की दी जा रही कीमत से पांच गुना अधिक मूल्य तय कर दिया है, जिससे किसानों को अपनी जमीन देने में परेशानी नहीं होगी।

‎उन्होंने कहा कि इस हवाई अड्डे की मंजूरी के बाद एविएशन ट्रेनिंग की संभाव्यताएँ भी पटना सहित बिहार में बढ़ जाएँगी। उन्होंने कहा, “बिहार कैबिनेट ने दक्षिण-पूर्व एशिया के सबसे बड़े ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों में से एक को सोनपुर में स्वीकृति प्रदान की है। यह हवाई अड्डा मेरे संसदीय क्षेत्र सारण में स्थापित होगा और उत्तर-पूर्व भारत, भूटान, नेपाल, पश्चिम बंगाल एवं बिहार से आने-जाने वाले हवाई यातायात के लिए एक प्रमुख एविएशन हब के रूप में विकसित होगा।”

‎उन्होंने कहा कि पटना से मात्र 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह एयरपोर्ट यूरोप, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया तक सीधी कनेक्टिविटी प्रदान करने की क्षमता रखेगा। यह विकास इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। यह निर्णय बिहार को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर नई पहचान देने की दिशा में निर्णायक कदम है।

‎उन्होंने अन्य हवाई अड्डों की तुलना करते हुए कहा कि आकार और आधुनिक सुविधाओं की दृष्टि से यह देश के प्रमुख हवाई अड्डों- जेवर, नवी मुंबई, बेंगलुरु और अन्य बड़े एयरपोर्ट्स की श्रेणी में शामिल होगा

‎छपरा के सांसद रूडी ने कहा कि पिछले सात वर्षों के निरंतर प्रयास और प्रक्रिया के बाद यह सपना साकार हो पाया है। उन्होंने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह परियोजना 14 करोड़ बिहारवासियों के विकास और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगी।

‎इस प्रेस वार्ता में बिहार के मंत्री संजय टाइगर, विधायक कृष्ण सिंह मंटू, छोटी कुमारी और प्रदेश मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल उपस्थित रहे।

1.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button