
जद (यू) के लिए ऐतिहासिक दिन, निशांत कुमार का पार्टी सदस्य बनना नया सूर्योदय जैसा – राजीव रंजन प्रसाद
08 मार्च 2026, पटना।
जद (यू) राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया में जारी बयान में श्री निशांत कुमार के पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी और कहा कि आज का दिन पार्टी के लिए ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि बेहद सौम्य, शालीन, मृदुभाषी एवं करोड़ों युवाओं की आकांक्षा श्री निशांत कुमार का जद (यू) का सदस्य बनना पार्टी के लिए नया सूर्योदय जैसा है।
उन्होने भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले समय में युवा श्री निशांत कुमार करोड़ों बिहारवासियों की आकांक्षा के ध्वजवाहक बनेंगे और उनके निर्देशन में पार्टी नई ऊंचाईयों को छुएगा। श्री निशांत कुमार के पार्टी ज्वाइन करने से कार्यकर्ताओं में एक नए जोश का संचार हुआ है जो आज के कार्यक्रम में साफ तौर पर दिखाई दिया। राज्य के अलग-अलग इलाकों से आए हजारों कार्यकर्ताओं ने बुलंद नारों एवं जोरदार तालियों के साथ पार्टी में उनका स्वागत किया एवं उनपर भरोसा जताया। पिछले कई दिनों से पार्टी कार्यकर्ता निशांत कुमार के पार्टी में आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
स्वभाव से बेहद मिलनसार एवं शालीन श्री निशांत कुमार ने मंच पर उपस्थित नेताओं का पैर छूकर आशीर्वाद लिया और नए संकल्प के साथ जद (यू) को मजबूत करने की बात कही। एक सधे राजनेता के तौर पर उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने की बात कही जो राजनीति में उनकी गहरी सोच को दिखाता है। साथ ही उन्होंने अपने पिता एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के विकास के कामों को आगे बढ़ाने की बात कही जिससे ये जाहिर होता है कि अपने पिता की ही तरह श्री निशांत कुमार के दिल में भी बिहार का विकास एवं राज्य के लोगों का कल्याण सर्वोपरि है।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



