DharmTrending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राज्यविचार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी मो खालिकुललाह उर्फ झुन्नु भाई ने अपने समर्थकों के साथ रणविजय साहू के समक्ष राजद में शामिल हुए : एजाज अहमद

प्रकाशनार्थ /प्रसारनार्थ

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बिहार विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी मो खालिकुललाह उर्फ झुन्नु भाई ने अपने समर्थकों के साथ रणविजय साहू के समक्ष राजद में शामिल हुए : एजाज अहमद

पटना 30 मार्च 2025 :

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के समक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार विधान परिषद के वैशाली के पूर्व प्रत्याशी मोहम्मद खालीकुल्लाह उर्फ झुन्नु भाई ने आज अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर वैशाली विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी श्री अजय कुशवाहा, राजद आपदा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री पी के चौधरी एवं प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद भी उपस्थित थे।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि खलीकुल्लाह को राजद की सदस्यता रसीद के साथ प्रतीक चिन्ह गमछा एवं फूलों का माला देकर पार्टी नेताओं ने पार्टी में शामिल होने पर स्वागत किया। इनके पार्टी में शामिल होने से राष्ट्रीय जनता दल को मजबूती मिलेगी।

श्री रणविजय साहू ने आगे कहा इनके पार्टी में शामिल होने से सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता की धारा को मजबूती मिलेगी। और श्री लालू प्रसाद जी के विचारों और तेजस्वी जी के कार्यों को आगे बढ़ाने में पार्टी को काफी फायदा मिलेगा।

(एजाज अहमद)

प्रदेश प्रवक्ता,

राष्ट्रीय जनता दल, बिहार

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button