Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

कांग्रेस के युवराज विदेशों में जाकर देश को और राजद के युवराज अन्य राज्यों में जाकर बिहार को अपमानित करते हैं : प्रेम रंजन पटेल

‎*कांग्रेस के युवराज विदेशों में जाकर देश को और राजद के युवराज अन्य राज्यों में जाकर बिहार को अपमानित करते हैं : प्रेम रंजन पटेल

‎*राहुल गांधी और तेजस्वी हताशा में देश और बिहार की प्रगति को नकारते हैं : प्रेम रंजन पटेल

‎*भाजपा ने तेजस्वी को दी चुनौती, राजद के 15 साल का एनडीए के शासनकाल के विकास से तुलना कर लें , हकीकत सामने आ जाएगी*

‎पटना, 1 अप्रैल। बिहार भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के बयान की तीखी निंदा करते हुए कहा कि वे केरल की तारीफ करते हुए बिहार को फिसड्डी राज्य बताकर बिहार ही नहीं यहां की जनता का अपमान कर रहे है।

‎उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के युवराज और राजद के युवराज में काफी समानता है। कांग्रेस के युवराज विदेशों में जाकर देश को अपमानित कर कमजोर बताते है तो राजद के युवराज अअन्य प्रदेशों मे जाकर बिहार को अपमानित करते हैं जबकि भारत और बिहार तेजी से विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

‎उन्होंने कहा कि दोनों नेता हताशा में देश और प्रदेश की प्रगति को नकार रहे हैं। भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने तेजस्वी यादव को हकीकत से रूबरू कराते हुए कहा कि बिहार आर्थिक सर्वेक्षण 2025-2026 के अनुसार वित्तीय वर्ष 2024 -25 में बिहार का जीएसडीपी वर्तमान मूल्यों पर 13.1 प्रतिशत की दर से बढ़ा, जो राष्ट्रीय औसत से भी अधिक है।

‎इस प्रकार बिहार का विकास दर राष्ट्रीय औसत से 3.3 प्रतिशत अधिक है। स्थिर मूल्यों पर भी बिहार की वृद्धि 8.6 प्रतिशत रही।

‎उन्होंने कहा कि बिहार का प्रति व्यक्ति जीएसडीपी वर्तमान मूल्यों पर 2020-21 के 46, 412 रुपये से बढ़कर 2024-25 में 76,490 रुपये हो गया है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। पूंजीगत व्यय में भारी वृद्धि के साथ बिहार अब विनिर्माण और निर्माण क्षेत्र में भी मजबूत हो रहा है।

‎प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कुशल नेतृत्व में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

‎उन्होंने तेजस्वी यादव को चुनौती देते हुए कहा कि तेजस्वी यादव में अगर हिम्मत है तो राजद के 15 साल के शासनकाल की तुलना एनडीए के शासनकाल से कर लें तब उनको पता चल जाएगा कि बिहार किस गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को अपने बयान के लिए बिहार के लोगों से माफी मांगनी चाहिए।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button