DharmTrending Newsअपराधट्रेंडिंगदिल्लीदेशनवादापटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

नवादा जिला के रोह में सामाजिक सौहार्द और सद्भावना को बिगाड़ने वाली घटना की जांच के लिए राजद की जांच समिति पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में रोह पहुंची: एजाज अहमद 

 

नवादा जिला के रोह में सामाजिक सौहार्द और सद्भावना को बिगाड़ने वाली घटना की जांच के लिए राजद की जांच समिति पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी के नेतृत्व में रोह पहुंची: एजाज अहमद

2 अप्रैल 2026

नवादा जिला के रोह में 28 मार्च को सामाजिक सौहार्द एवं सद्भावना बिगाड़ने वाली घटना को राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। आज इस घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए पार्टी की ओर पूर्व मंत्री मो इसराइल मंसूरी की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय जांच समिति रोह के घटनास्थल का दौरा किया। जिसमें डॉ० उर्मिला ठाकुर, विधान पार्षद सह प्रदेश प्रवक्ता, सदस्य, मो० सलमान रागीब, पूर्व विधान पार्षद, सदस्य, सतीश कुमार दास, पूर्व विधायक, सह प्रदेश प्रवक्ता,श्रीमती मधु मंजरी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह प्रदेश प्रवक्ता, राजद, सदस्य ,मो० एजाज अहमद, प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार ,सदस्य, श्री बबलू मालाकार, पूर्व प्रदेश महासचिव, राजद, सदस्य, श्री उदय कुमार यादव, जिलाध्यक्ष, नवादा जिला, सदस्य,श्री विमल कुमार राय, प्रदेश महासचिव, प्रदेश युवा राजद, सहित स्थानीय नेता श्रवन कुशवाहा, प्रेमा चौधरी ,मेराज खान उपस्थित थे।

जांच समिति ने यह महसूस किया कि स्थानीय प्रशासन ने शांति समिति के बैठक में जो बातें हुई थी उसपर अमल नहीं किया। साथ ही प्रदेश स्तर से पहले से यह फैसला था की डीजे नहीं बजाया जाएगा लेकिन फिर भी डीजे बजाये गये और स्थानीय प्रशासन इस मामले में खामोश बना रहा। इस मामले में स्थानीय प्रशासन अगर सजग होता तो ऐसी घटना नहीं होती। इस मामले में स्थानीय प्रशासन अगर पहले से सचेत होता तो इस तरह की घटना नहीं होती।

जांच कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री इसराइल मंसूरी ने कहा की जिन लोगों के दुकान और फल और सब्जी की दुकान जली है और मछली मुर्गी की जो लूट हुई है उसका मुआवजा सरकार के स्तर से दी जाए क्योंकि जो लोग गरीब है उन पर कहीं ना कहीं आर्थिक बोझ बढा है और उनके घर में फाकाकशी की स्थिति है। इन्होंने राज्य सरकार से घटना में हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति किए जाने और निर्दोष को हंसने वाली कार्रवाई से बढ़ाने की मांग की है। जो

उपद्रवी है उनको चिन्हित कर के सरकार हर स्तर पर कार्रवाई करें लेकिन निर्दोषों पर कार्रवाई में इस बात का ख्याल रखें उन्हें फसाने वाली कार्रवाई नहीं हो।

(एजाज अहमद )

प्रदेश प्रवक्ता ,

राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button