Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाएगी: रामपुकार*। *पटना**: *राष्ट्रीय लोक मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199 वीं जयंती समारोह पटना

*राष्ट्रीय लोक मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की जयंती मनाएगी: रामपुकार*। *पटना**: *राष्ट्रीय लोक मोर्चा 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा राव फुले की 199 वीं जयंती समारोह पटना स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में धूमधाम से मनाएगी। जिसका उद्घाटन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री उपेंद्र कुशवाहा दीप प्रज्वलित एवं महात्मा फूले जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर करेंगे। उक्त आशय की जानकारी राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार के प्रदेश प्रवक्ता राम पुकार सिन्हा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। श्री सिन्हा ने बताया कि इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री आलोक सिंह की अध्यक्षता में बिहार के प्रमुख नेताओं एवं प्रकोष्ठों के सभी प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद रहेंगे।इस अवसर पर पार्टी नेता एवं बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश समेत सभी विधायकगण, पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष क्रमशः प्रशांत पंकज एवं सुभाष चंद्रवंशी,प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल समेत पार्टी के सभी प्रमुख नेतागण उपस्थित होंगे*। @ *राम पुकार सिन्हा प्रदेश प्रवक्ता राष्ट्रीय लोक मोर्चा बिहार, दिनांक, 06 अप्रैल 2026*

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button