Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजनीतिराज्यविचार

महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को संसद में पारित नहीं होने देने पर विपक्षी दलों के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव: संजय सरावगी

‎*महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को संसद में पारित नहीं होने देने पर विपक्षी दलों के खिलाफ विधानसभा में निंदा प्रस्ताव: संजय सरावगी

‎*विपक्ष ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया: संजय सरावगी

‎*विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा उजागर हुआ है: संजय सरावगी

‎पटना, 24 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार विधानसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को संसद में पारित नहीं होने देने पर कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत विपक्षी दलों के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किए जाने का समर्थन और स्वागत करते हुए इसे ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे महिला अधिकार के विरोधियों की निंदा की ही जानी चाहिए।

‎महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को महिलाओं के सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि इसका विरोध करने वाले दलों ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति नकारात्मक रवैया अपनाया है

‎उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पास नहीं होना महिलाओं के साथ धोखा हुआ है। राजद, कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर सीधा निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इससे विपक्ष का महिला विरोधी चेहरा भी उजागर हो गया है।उन्होंने कहा कि लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पारित न होने के लिए विपक्ष को दोषी ठहराते हुए कहा कि विपक्ष का असली चेहरा बेनकाब हो गया है।

‎उन्होंने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार बनी तो पंचायत और नगर निकायों में 50 फीसदी महिला आरक्षण की व्यवस्था लागू की गई। इसका परिणाम है कि बिहार में पंचायती राज व्यवस्था और नगर निकायों में महिला जनप्रतिनिधि की संख्या 59 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

‎उन्होंने कहा कि एनडीए शुरू से ही महिला सशक्तिकरण को लेकर आगे बढ़ रही है और आगे भी वह इसके लिए प्रयास करेगी। उन्होंने भरोसा देते हुए कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के लिए कानून बनाएगी और आपको न्याय दिलाने का काम भी काम करेगी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button