Trending Newsअपराधट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनाप्रशासनराजनीतिराज्यविचार

विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर दी बधाई

‎*विधानसभा में विश्वास मत हासिल करने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सीएम सम्राट चौधरी से मिलकर दी बधाई

‎*फ्लोर टेस्ट का सफलतापूर्वक पास होना मजबूत नेतृत्व और जनविश्वास की बड़ी जीत: संजय सरावगी

‎*बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता के नए मानदंड स्थापित करते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा: संजय सरावगी

‎*किसी को भ्रम पालने की जरूरत नहीं, एनडीए एकजुट: संजय

‎पटना, 24 अप्रैल। बिहार विधानसभा के विशेष सत्र में नई सरकार के विश्वास मत हासिल करने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

‎उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट का सफलतापूर्वक पास होना मजबूत नेतृत्व और जनविश्वास की बड़ी जीत है। इस ऐतिहासिक सफलता के बाद उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सक्षम एवं दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता के नए मानदंड स्थापित करते हुए प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सरकार ने सदन में आज बिहार के विकास और प्रदेश के समृद्ध बनाने को लेकर अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कर दी है। राज्य में एनडीए सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

‎उन्होंने कहा कि नई सरकार के लक्ष्य पहले से ही स्पष्ट हैं। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है और हम सभी सहमत हैं कि बिहार विकास, सुशासन और समावेशी विकास के उस पथ पर आगे बढ़ेगा, जो नीतीश कुमार ने स्थापित किया है। हम बिहार को उसी पथ पर आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जो पहले ही निर्धारित किया गया है। समृद्ध बिहार के निर्माण का वादा पूरा किया जाएगा। एनडीए सरकार पहले भी सत्ता में थी और आज भी है।

‎उन्होंने कहा कि फ्लोर टेस्ट मात्र औपचारिकता भर थी। जनता को विश्वास दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कर्मठ, अनुभवी, समर्पित और जुझारू हैं, मेरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार और आगे बढ़ेगा और विकसित तथा समृद्ध राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा।

‎विधानसभा के विशेष सत्र में फ्लोर टेस्ट में सफलतापूर्वक पास होने पर विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि किसी को भ्रम पालने की आवश्यकता नहीं है। एनडीए एकजुट है और एनडीए में शामिल सभी दलों की प्रतिबद्धता बिहार को विकसित और समृद्ध बनाने की है।

‎भाजपा अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 21 वर्षों में बिहार के विकास के लिए कई अभूतपूर्व कदम उठाकर जो मिसाल कायम की है, उसे अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आगे बढ़ाएंगे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button