Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

विरासत से विकास तक, नीतीश कुमार के संकल्पों को आगे बढ़ाएंगे निशांत – डा0 अनुप्रिया यादव

प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ

विरासत से विकास तक, नीतीश कुमार के संकल्पों को आगे बढ़ाएंगे निशांत – डा0 अनुप्रिया यादव

06 मई 2026, पटना।

जद (यू) प्रदेश प्रवक्ता डा0 अनुप्रिया यादव ने सोशल मीडिया संवाद करते हुए कहा कि श्री निशांत कुमार द्वारा पार्टी को एक नई ऊंचाईयों पर ले जाने का निर्णय लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण के रूप में उभर कर सामने आया है। मार्च 2026 के राजनीतिक घटनाक्रम, विशेषकर माननीय नीतीश कुमार द्वारा बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दिए जाने के बाद उत्पन्न परिस्थितियों में, पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच एक भावनात्मक क्षण अवश्य आया, किंतु उसी समय एक नए संकल्प का भी जन्म हुआ।

श्री निशांत कुमार ने स्पष्ट रूप से यह फैसला लिया कि वे सत्ता की राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष का मार्ग अपनाएंगे और अपने पिता की उस विरासत को आगे बढ़ाएंगे, जिसे पिछले दो दशकों में बिहार की जनता के कल्याण के लिए समर्पित किया गया है। उन्होंने जनता के बीच जाकर यह संदेश दिया कि कोई भी नागरिक अकेला नहीं है, बल्कि वे स्वयं उनके साथ खड़े हैं और विकास की गति को किसी भी परिस्थिति में रुकने नहीं देंगे।

इसी संकल्प के साथ 3 मई 2026 को ‘‘सद्भाव यात्रा’’ की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य बिहार के हर वर्गकृचाहे वह दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, महिला, युवा या बुजुर्ग हो-सभी को साथ लेकर चलना है। यह यात्रा उस समावेशी सोच को दिखाती है, जिसकी नींव महात्मा गांधी के सत्याग्रह और जनता दल (यूनाइटेड) की विचारधारा में निहित है।

पश्चिम चंपारण की ऐतिहासिक धरती से प्रारंभ हुई इस यात्रा ने यह संदेश दिया कि सामाजिक सद्भाव, समानता और भाईचारा ही बिहार के विकास का आधार है। हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण और वाल्मीकिनगर सहित विभिन्न स्थानों पर जनता और कार्यकर्ताओं द्वारा मिले अभूतपूर्व समर्थन ने यह सिद्ध कर दिया कि यह यात्रा केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि जनभावनाओं से जुड़ा एक व्यापक आंदोलन बन चुकी है।

प्राकृतिक प्रतिकूलताओं, जैसे तेज बारिश के बावजूद, श्री निशांत कुमार का जनता के बीच खड़े होकर संवाद करना उनके समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है। उन्होंने यह स्पष्ट किया कि एक सच्चा नेता वही होता है जो हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़ा रहे।

इस यात्रा के दौरान उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचने, उनकी समस्याओं को समझने और उन्हें समाधान दिलाने का संकल्प दोहराया। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने पिता की सुशासन और विकास की नीति को आगे बढ़ाते हुए बिहार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

श्री निशांत कुमार की ‘‘सद्भाव यात्रा’’ आने वाले समय में पूरे बिहार में एक सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनेगी और पार्टी के कार्यकर्ता पूरे समर्पण के साथ इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाएंगे। श्री निशांत कुमार के नेतृत्व में, माननीय श्री नीतीश कुमार की विरासत को मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा और बिहार को विकास, विश्वास और सामाजिक एकता के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रखा जाएगा।

 

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button