Trending Newsखेलदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में चेकमेट 2026 – अंतर्विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

Date: 09.05.26

प्रेस विज्ञप्ति

दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट में चेकमेट 2026 – अंतर्विद्यालय शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन रणनीति, धैर्य और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन

दिल्ली पब्लिक स्कूल, पटना ईस्ट में आयोजित दो दिवसीय इंटर-स्कूल शतरंज प्रतियोगिता “चेकमेट 2026” के दूसरे दिन का कार्यक्रम अत्यंत रोमांचक रहा । बिहार के शिक्षा मंत्री श्री मिथिलेश तिवारी जी ,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता संघ के संयुक्त सचिव और भाजपा के राज्य प्रवक्ता श्री संजीव कुमार मिश्रा जी के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित से विद्यालय की शोभा में चार चांद लग गए ।दूसरे दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री मिथिलेश तिवारी जी ,संजीव कुमार मिश्रा जी,विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन श्री अमित प्रकाश जी,दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट के प्रधानाचार्य डॉ राकेश अल्फ़्रेड जी ,डिप्टी हेड मोहम्मद अशफ़ाक़ इक़बाल जी द्वारा ज्ञान रूपी प्रकाश पुंज प्रज्वलित कर किया गया ।रंग रंग कार्यक्रम के साथ ही समापन समारोह ने दर्शकों एवम प्रतिभागियों को उत्साह व उमंग से भर दिया।

प्रतिभागियों ने अपनी अद्भुत रणनीतिक क्षमता, एकाग्रता और खेल भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन 08 एवं 09 मई 2026 को विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें पंद्रह विभिन्न विद्यालयों के लगभग ४०० विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन फाइनल राउंड्स अत्यंत रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक रहे। प्रतिभागियों ने अपने सूझबूझ भरे चालों, धैर्य और मानसिक संतुलन से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रत्येक मुकाबला बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और तार्किक सोच को प्रोत्साहित करते हैं।

समापन समारोह में विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समग्र रूप से विजेता—डी.पी.एस. पटना ईस्ट विद्यालय रहा । द्वितीय स्थान लिट्रा वेली स्कूल ने प्राप्त किया सभी प्रतिभागियों को उनकी उत्कृष्ट सहभागिता और खेल भावना के लिए सराहा गया।

प्रधानाचार्य ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।

“चेकमेट 2026” का सफल समापन विद्यालय के लिए गर्व का विषय रहा, जिसने एक बार फिर विद्यार्थियों की बौद्धिक प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को मंच प्रदान किया।

साभार !

डॉ. राकेश अल्फ़्रेड
प्रधानाचार्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल पटना ईस्ट
ओवर ऑल विजेता – डी.पी.एस. पटना ईस्ट
रनर – लिट्रा वैली स्कूल

अंडर – 11 बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान : डी.पी.एस. पटना ईस्ट
द्वितीय स्थान : कारमेल हाई स्कूल

अंडर – 11 बालक वर्ग में
प्रथम स्थान : लिट्रा वैली स्कूल
द्वितीय स्थान : डी.पी.एस. दानापुर

अंडर – 14 बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान : ट्रीनिटी ग्लोबल स्कूल
द्वितीय स्थान : लट्रा वैली स्कूल

अंडर – 14 बालक वर्ग में
प्रथम स्थान : लिट्रा वैली स्कूल
द्वितीय स्थान : डी.पी.एस. दानापुर

अंडर – 16 बालिका वर्ग में
प्रथम स्थान : लट्रा वैली स्कूल
द्वितीय स्थान : डी.ए.वी. खगौल

अंडर – 16 बालक वर्ग में
प्रथम स्थान: बिशप स्कॉट ब्यॉज स्कूल
द्वितीय स्थान: लट्रा वैली स्कूल

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button