
*संगठन सृजन साथी अभियान के लिए बिहार कांग्रेस ने जारी की जिला ऑब्जर्वर की सूची
*पटना. रविवार, 9 मई, 2026
संगठन सृजन साथी अभियान को लेकर बिहार कांग्रेस ने 53 सांगठनिक जिलों में 155 नेताओं की जंबो जेट सूची जारी की है।
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के निर्देशन में आज 53 सांगठनिक जिलों के 155 नेताओं की सूची जारी की गई है।
इस सूची में कई वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया गया है जिनके ऊपर संगठन सृजन साथी अभियान के सफलता की जिम्मेदारी रहेगी।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी



