
बिहार सरकार की मंत्रिमंडल सचिवालय की अधिसूचना के अनुसार क्या विजय चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव अब उपमुख्यमंत्री नहीं है ; सरकार को स्पष्ट करना चाहिए : एजाज अहमद
पटना 10 मई 2026 :
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता के प्रवक्ता एजाज अहमद ने राज्य सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा है कि बिहार में सरकार के स्तर से अपने ही मंत्री के साथ किस तरह का खेला चल रहा है यह दो बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय की अधिसूचना से देखा जा सकता है । जहां पहले 15 अप्रैल की अधिसूचना में श्री विजय चौधरी जी और श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी को बिहार के उपमुख्यमंत्री के साथ अन्य विभागों के मंत्री के रूप में नाम अंकित है। वहीं दूसरी ओर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 07 मई के अधिसूचना में श्री विजय चौधरी जी और श्री विजेंद्र प्रसाद यादव जी को सिर्फ मंत्री के रूप में अधिसूचित किया गया है। आखिर माजरा क्या है बिहार सरकार को और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी को ये स्पष्ट करना चाहिए कि बिहार में किस तरह से मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ कि दोनों उपमुख्यमंत्री का नाम उपमुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया और सिर्फ मंत्री के रूप में उनका नाम दर्ज किया गया है। जब बिहार में मंत्रियों के साथ खेला हो रहा है तो किसी से समझा जा सकता है आम जनता के साथ किस तरह का खेला हो रहा है। बिहार की जनता यह जानना चाहती है की क्या बिहार में अब दोनों उपमुख्यमंत्री के पद पर नहीं है।
(एजाज अहमद )
प्रदेश प्रवक्ता ,
राष्ट्रीय जनता दल, बिहार



