Trending Newsअपराधअररियाअरवलआस्थाउत्तरप्रदेशउत्तराखंडऔरंगाबादकटिहारकिशनगंजकैमूरखगड़ियागयागुजरातगोपालगंजचंडीगढ़छत्तीसगढ़जमुईजहानाबादझारखंडट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदानौकरीपंजाबपटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबाँकाबिहारबेगूसरायब्रेकिंग न्यूज़भागलपुरभोजपुरमधुबनीमधेपुरामध्यप्रदेशमनोरंजनमहाराष्ट्रमुंगेरमुजफ्फरपुरमौसमराजनीतिराजस्थानराज्यरोहतासलखीसरायविचारवैशालीशिक्षाशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसहरसासारणसिवानसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्यहरियाणाहिमाचल प्रदेश

इटाढ़ी गुमटी खोलने की मांग पर बक्सर में चक्का जाम; रेल ट्रैक पर बैठे आंदोलनकारी,

दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान मोर्चा ने किया रेल चक्का जाम।

Sun, Aug 09, 2026 | Updated 10:23

Savinay Bihar news

buxar Bihar

इटाढ़ी गुमटी खोलने की मांग पर बक्सर में चक्का जाम; रेल ट्रैक पर बैठे आंदोलनकारी,

बक्सर में दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान संघर्ष मोर्चा ने इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर रेल चक्का जाम किया। इस आंदोलन के कारण मगध एक्सप्रेस 10 मिनट रुकी रही ट्रेन बक्सर ll

दलित अति पिछड़ा स्वाभिमान मोर्चा ने किया रेल चक्का जाम।

इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन।

मगध एक्सप्रेस 10 मिनट तक बक्सर में खड़ी रही।

जागरण संवाददाता, बक्सर। इटाढ़ी गुमटी बंद होने से आमजन को हो रही परेशानियों के कारण गुमटी को दुबारा खोलने की लगातार मांग की जा रही है।

इसी के तहत पूर्व घोषित सूचना के अनुसार शुक्रवार को इटाढ़ी गुमटी के पास धरना पर बैठे लोगों ने करीब आधा घंटा तक रेल ट्रैक को जाम किए रखा। इस दौरान ट्रैक जाम रहने के कारण बक्सर स्टेशन पर खड़ी मगध एक्सप्रेस 14 मिनट विलंब से

दरअसल इटाढ़ी गुमटी से पूरब रोड ओवर ब्रिज बनकर चालू हो जाने के बाद रेल प्रशासन द्वारा इटाढ़ी गुमटी पर बने समपार फाटक को स्थाई रूप से बंद कर दिया गया

ओवरब्रिज बंद होने से बढ़ी परेशानी

इस बीच रेल ओवर ब्रिज पर वाहनों का परिचालन शुरू होते ही पुल का सम्पर्क पथ क्षतिग्रस्त हो गया जिससे जिला प्रशासन द्वारा पुल से आवगमन बंद करना पड़ा।

ऐसे में गुमटी के पार सैकड़ो गांवों का जिला मुख्यालय आने का मार्ग बंद हो गया। गुमटी के उसपार बने कई स्कूलों के स्कूल बसों समेत एम्बुलेंस और अन्य बड़े वाहनों के आने जाने के रास्ते बंद हो गए।

लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए इटाढ़ी गुमटी को दोबारा खोलने की मांग जोर पकड़ने लगी और धरना प्रदर्शन किए जाने लगे। इसीके तहत दलित महादलित संगठन के संयोजक सरोज राजभर के नेतृत्व में विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन चल रहा था।

मांगे पूरी नहीं होने पर सात अगस्त को रेल परिचालन ठप करने की दी गई चेतावनी के तहत शुक्रवार को सैकड़ो की संख्या में रहे धरनार्थियों ने मिलकर रेल ट्रैक जाम कर दिया।

कांग्रेस ने भी किया आंदोलन का समर्थन

रेल रोको आंदोलन को समर्थन देते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारे लगाते हुए समपार फाटक को अविलंब खोलने की मांग की और अनेक कार्यकर्ता पटरी पर ही लेट गए।

उधर ट्रैक जाम किए जाने की पूर्व सूचना को लेकर रेल पुलिस भी मुस्तैद थी कि रेलवे की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा सके। करीब आधा घंटा बाद बाद धरनार्थी इस आश्वासन पर हटे कि एक सप्ताह के अंदर समस्या का कुछ हल निकालने का प्रयास किया

4.5/5 - (2 votes)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button