बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी सड़क परिवहन मंत्री श्री नीतीन गडकरी से कहा कि टोल प्लाजा गुन्डों का अड्डा बन गया है वहां कर्मचारी के रुप में अनपढ़ गुंडे है जिसे हटाए,
पार्टी प्रमुख उमेश सिंह जी ने सड़क परिवहन मंत्री @nitin_gadkari जी से आग्रह करते हुए कहा कि आपके जितने भी टोल नाका है वहां पर कर्मचारी नहीं गुन्डों को रखा है टोल मालिक ने जो लोकल जनता या कोई भी जनता को मारते पिटते है उन सभी के पास अवैध हथियार भी रहता है,लोकल लोगों को बरात सहित अन्य शुभ कार्यक्रम में आने जाने के लिए टोल से मुक्त करें मंत्री जी और सरकारें ,पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने आगे कहा कि देश का मालिक आम जनता है उसके साथ इस तरह का व्यवहार लोकतंत्र को कमजोर करेगा उन्होंने आगे कहा कि एक गाड़ी को टोल पर एक तरफ से गुजरने में फास्ट टैग से १४०रुपया कट गया और उसी दिन लौटने में फासटैग में टेक्निकल खराबी के चलते पैसा नहीं कट पाया तो टोल वाले ने उस निजी गाड़ी से 175 रुपए और लिया यह कौन शुल्क है, जनता से चुंगी लेना बन्द करें सरकारें, श्री सिंह ने कहा टोल कर्मी जनता के साथ शासक की तरह पेश आते हैं उनके इस व्यवहार पर विराम लगाए और दोषी टोल कर्मीयो पर कानून सम्मत कड़ी कार्रवाई करें नितीन गडकरी जी आप सब सिर्फ अपने चौतरफा सुख के प्रति संजीदा न रहे जन तकलीफों को कम करने के लिए होमवर्क करें, उन्होंने ने आगे कहा कि सरकारें और लोकतंत्र के सभी स्तंभे जनतक़लिफों को कम करने के लिए है बढ़ाने के लिए नहीं ,(रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)

