सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का सफल समापन, देश-समाज निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ता लौटे

*सदाकत आश्रम में तीन दिवसीय ‘सर्वोदय संकल्प शिविर’ का सफल समापन, देश-समाज निर्माण के संकल्प के साथ कार्यकर्ता लौटे
*पटना, 20 अप्रैल 2026*
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में आयोजित तीन दिवसीय आवासीय सर्वोदय संकल्प शिविर का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस प्रशिक्षण शिविर में देश के विभिन्न राज्यों से आए 40 प्रतिभागियों ने भाग लिया और संगठन, विचारधारा तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्राप्त किया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को भारतीय संविधान के निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया, स्वतंत्रता संग्राम के महत्वपूर्ण चरणों तथा देश की आज़ादी में कांग्रेस पार्टी की निर्णायक भूमिका से अवगत कराया गया। साथ ही कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक संस्थाओं के संरक्षण के महत्व पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
समापन सत्र को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि आज़ादी के बाद देश के निर्माण में कांग्रेस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकारों ने देश में गरीब, वंचित और आम लोगों के अधिकारों को मजबूत करने के लिए कई ऐतिहासिक कदम उठाए, जिनमें महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), सूचना का अधिकार अधिनियम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (भोजन का अधिकार) जैसी ऐतिहासिक योजनाएँ शामिल हैं। इसके साथ-साथ देश में उच्च शिक्षण संस्थानों तथा विभिन्न संवैधानिक संस्थाओं के निर्माण में भी कांग्रेस की अग्रणी भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे महात्मा गांधी के विचारों और मूल्यों को समाज में पुनर्जीवित करें। गांधी जी के विचार—प्रेम, सादगी, अहिंसा, मानवता और सभी प्राणियों के प्रति करुणा—आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपने दैनिक जीवन में अपनाएं और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
शिविर के अंत में प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे संविधान के मूल्यों, सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और भाईचारे को मजबूत करने के लिए गांव-गांव और समाज के हर वर्ग तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाने का कार्य करेंगे।
संकल्प शिविर में पूर्व डीजीपी करुणा सागर,
सुमित क्षेत्री, किरण कुमार,
सुनील कुमार, मनोज शर्मा
रणजीत वाल्मीकि,डॉ अमन कुमार , कनेक्ट सेंटर के सभी सदस्य भाग लिया।
राजेश राठौड़
चेयरमैन, मीडिया विभाग
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी


