बाप प्रमुख ने बिहार के नये मुख्य मंत्री सम्राट चौधरी से राज्य से शराबबंदी कानून वापस और भ्रष्टाचार अतिक्रमण सहित चौतरफा विकास का खाका प्रस्तुत करने का आग्रह किया है

बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने आज मिडिया से बात करते हुए कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून पुरी तरह से फेल है और इस कानून के चलते बिहार में पंजाब जैसे सुखे नाशा की मांग बहुत बढ़ गया है और इसमें टिन एज के युवा सुखे नाशा का शिकार हो रहे हैं कुछ दिनों में बिहार पर भी फिल्म बनेगी उड़ता बिहार जैसे उड़ता पंजाब बना, पार्टी प्रमुख श्री सिंह ने बिहार के नये मुख्य मंत्री से आग्रह किया है शराबबंदी जैसे विफल कानून को रखने से बिहार का चौतरफा हानी हो रहा है,यह बात मै तब नहीं कहता जब राज्य में शराबबंदी कानून के रहने से शराब नहीं मिलता पर दुख इस बात का है पुरे राज्य गली मुहल्ले गांव टोला हर जगह शराब उपलब्ध है, इससे सिर्फ राज्य का राजस्व को क्षती है, उन्होंने नये मुख्य मंत्री से आग्रह करते हुए कहा कि भ्रष्टाचारी वह चाहे राजस्व भुमि सुधार विभाग या पुलिसया महकमा या फिर और किसी भी विभाग में स्थापित हो उनका सफाया करने के लिए नये फार्मूले इजात करें, पार्टी प्रमुख ने कहा कि बिहार के करीब करीब सभी गांवों में अतिक्रमण है सिंचाई के लिए जो सरकारी आहर पैन है सभी पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है उसे हर हाल में मुक्त कराएं कोई भी हो बख्शे नहीं जाना चाहिए, उन्होंने ने आगे कहा कि वोट के लिए समाज में कटुता फैलाने वाले बोल या कृत्य वह चाहे पिछड़े करे या स्वर्ण करेऊ उन्हें बख्शे नहीं।,उन सभी पर बाबा साहेब के संविधान के तहत कड़ी कार्रवाई करें ,ताकि समाज और देश की अखंडता अक्षुण्ण रहे, उन्होंने राज्य के चौतरफा विकास का नया खाका खिंच जनता के सामने प्रस्तुत करने का आग्रह किया है, उन्होंने देश में हो रहे चुनाव पर कहा कि जनता को राष्ट्र और सनातन के चौतरफा मजबूती के लिए सक्षम दलों को वोट करना चाहिए बिना सोचे ताकि देश और सनातन सुरक्षित रहे उसके सुरक्षित रहने से हम सभी महफुज रहेंगे, (रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता )



