
बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह जी ने बाबा धिरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी से आग्रह किया है कि प्रभु श्री राम और भगवान कृष्ण ये दोनों भगवान श्री हरि विष्णु के ही अंश है इसलिए इनके बारे में हमारा वाला सिधा और तेरा वाला टेढ़ा यह कहना कतई शोभनीय नहीं है ऐसे में सनातन के आराध्यो की छवि धुमिल होगा, उन्होंने बागेश्वर धाम के बाबा शास्त्री जी से आग्रह किया है कि जो भी बोले होमवर्क करके ही बोलें हम सभी को मालूम है की आपके बोलने का इंटेंशन ग़लत नहीं है पर कथित राजनीतिक सनातनीयो को मौका मिल जाएगा, भगवान श्री कृष्ण नटखट थे ही और भगवान श्री राम मर्यादित, बाप प्रमुख ने आगे कहा कि पैसा से बड़ा संस्कार है अगर पुत्र संस्कारी है तो उसके लिए धन उपार्जन करने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि वह अपने जीवन को व्यवस्थित जिने के लिए धन उपार्जन कर लेगा,अगर पुत्र असंस्कारी निकला तो वह घरऔर समाज तक का नाश कर देगा इसलिए संस्कार के साथ शिक्षा दे,बाप प्रमुख ने बिहार में मुफ्त में मिल रहे एक सौ पच्चीस यूनिट बिजली को छोड़ने का बिहार सरकार का आग्रह पर कहा है कि पहले सभी सदनों के निर्वाचित सदस्यों और उनके रिस्तेदारो और सम्बन्धी छोड़ने के लिए आगे आए इनको देखकर सक्षम जनता भी आगे आना शुरू कर देंगी इसलिए सभी निर्वाचित सदस्य आगे आए उनके सम्बन्धी आगे आएं ( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



