Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश *मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान*

प्रेस विज्ञप्ति: भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार प्रदेश

*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो ने चलाया स्वच्छता अभियान*

*स्वच्छता के प्रति सामूहिक संकल्प ही स्वच्छ, हरित एवं विकसित भारत के निर्माण की मजबूत नींव है: जितेंद्र सिंह*

*पटना:* भारतीय जनता युवा मोर्चा, बिहार के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मौर्य लोक कॉम्प्लेक्स स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा और उसके आसपास स्वच्छता अभियान चलाया।

इस अवसर पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ भारत के निर्माण हेतु सभी युवाओं से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री जी के ‘स्वच्छ भारत’ के संकल्प को साकार करने हेतु आयोजित इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा एक सतत सामाजिक संकल्प है। स्वच्छ वातावरण, स्वस्थ समाज की आधारशिला है और यह हम सभी का दायित्व है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक पवन जायसवाल ने कहा कि स्वच्छ परिवेश न केवल हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि समाज में सकारात्मकता, अनुशासन और जागरूकता का भी संचार करता है।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, प्रदेश पदाधिकारी एवं सैकड़ों युवा साथी उपस्थित रहे।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button