Trending Newsआस्थाउत्तरप्रदेशट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशनवादानालंदापटनापश्चिम बंगालपश्चिमी चम्पारणपूर्णियापूर्वी चम्पारणप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिवहरशेखपुरासमस्तीपुरसारणसीतामढ़ीसुपौलस्वास्थ्य

आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आर. के. सिन्हा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति : संजय सरावगी

*आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जताया गहरा शोक, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

*आर. के. सिन्हा का निधन भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति : संजय सरावगी

*जनसंघ और भाजपा के वरिष्ठ नेता के निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर: संजय सरावगी*

*संगठन के प्रति उनका समर्पण और मार्गदर्शन सदैव स्मरणीय रहेगा : संजय सरावगी*

पटना, 30 अक्टूबर । बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने जनसंघ एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राज्यसभा सांसद आदरणीय आर. के. सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इसे भाजपा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत नेता के प्रति अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संजय सरावगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि आर. के. सिन्हा के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं मर्माहत करने वाला है। उनका जाना न केवल भारतीय जनता पार्टी, बल्कि पूरे राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और संगठन के कार्यों के प्रति समर्पित रखा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आर. के. सिन्हा जी का स्नेह, अनुभव और मार्गदर्शन सदैव संगठन के कार्यकर्ताओं को मिलता रहा। संगठन के प्रति उनका समर्पण, राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता और उनका प्रेरणादायी व्यक्तित्व हमेशा स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में अनेक लोगों को प्रेरित किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

सरावगी ने कहा कि उनके निधन से उत्पन्न शून्य की भरपाई करना कठिन है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button