Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रदेश महामंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आदरणीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी से आज पटना में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की आत्मीय एवं सौहार्दपूर्ण मुलाकात हुई।

*संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की प्रदेश महामंत्रियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक

*महामंत्रियों को सौंपा गया संभाग का दायित्व

*जन-जन तक भाजपा की विचारधारा पहुंचाने के लिए कार्ययोजना पर हुआ मंथन

*प्रदेश के नव नियुक्त महामंत्रियों को संगठनात्मक दायित्वों के प्रभावी निर्वहन का निर्देश*

*कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत, बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करेंगे : संजय सरावगी

पटना, 7 जून ।भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश कार्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेश महामंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दालसनिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन के विस्तार, मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों और कार्ययोजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल, धनराज शर्मा, डॉ. प्रीति शेखर, नितिन अभिषेक तथा राजेश झा उपस्थित रहे। प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने सभी नव नियुक्त महामंत्रियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित संगठन है, जिसकी सबसे बड़ी शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही भाजपा की सफलता का आधार है और आने वाले समय में प्रत्येक पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद स्थापित कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में कार्य करना होगा।

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता के नए आयाम स्थापित कर रहा है। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संगठन की है। इसके लिए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखना अत्यंत आवश्यक है

बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, प्रशिक्षण गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों तथा विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के साथ समन्वय को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनावी सफलता तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प को मजबूत करना है

बैठक में महामंत्रियों को संभाग का दायित्व सौंपते हुए उन्हें संभाग प्रभारी बनाया गया। महामंत्री धनराज शर्मा को जहां मिथिला और तिरहुत संभाग के प्रभारी बनाया गया वहीं नितिन अभिषेक को मगध और शाहाबाद, सरोज रंजन पटेल को चंपारण और सारण, राजेश झा को भागलपुर, कोशी और सीमांचल का सम्भाग प्रभारी बनाया गया। महामंत्री प्रीति शेखर को पटना, मुंगेर, बेगूसराय और नालंदा संभाग की जिम्मेदारी दी गयी है

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति दी जाएगी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी समन्वित रूप से कार्य करेंगे। भाजपा नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया कि संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण के बल पर पार्टी बिहार में और अधिक मजबूत होकर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button