Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत तय, संख्या बल और जनसमर्थन हमारे साथ : संजय सरावगी

*एनडीए के सभी उम्मीदवारों की जीत तय, संख्या बल और जनसमर्थन हमारे साथ : संजय सरावगी

*विधान परिषद चुनाव में एनडीए पूरी तरह एकजुट, सभी प्रत्याशी होंगे विजयी : संजय सरावगी

*विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता की मुहर, एनडीए को मिलेगा पूर्ण समर्थन : संजय सरावगी

*बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए का मजबूत प्रदर्शन सुनिश्चित : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

पटना, 8 जून । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए एनडीए के सभी नौ उम्मीदवारों द्वारा नामांकन दाखिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट, संगठित और मजबूत है। उन्होंने विश्वास जताया कि गठबंधन के सभी उम्मीदवार विजयी होंगे तथा विधान परिषद में एनडीए की ताकत और अधिक बढ़ेगी।

सोमवार को एनडीए के सभी नौ उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारतीय जनता पार्टी की ओर से पवन सिंह, डॉ. संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित ने नामांकन किया। वहीं जदयू की ओर से निशांत कुमार, डॉ. भारती मेहता, शिवानी प्रजापति और ललन प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी ने अपना नामांकन पत्र भरा।

प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में जो कार्य किए हैं, उसी का परिणाम है कि गठबंधन के प्रति जनप्रतिनिधियों और जनता का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद चुनाव में भी यह विश्वास स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि एनडीए के पास स्पष्ट संख्या बल है और सभी सहयोगी दल पूरी मजबूती के साथ एक-दूसरे के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी विभिन्न सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं तथा उनके अनुभव और कार्यक्षमता का लाभ बिहार को मिलेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी उम्मीदवार निर्विरोध अथवा भारी समर्थन के साथ विजयी होकर सदन में पहुंचेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की कार्यकुशलता से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। एनडीए सरकार ने राज्य में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, रोजगार और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। यही कारण है कि जनता और जनप्रतिनिधियों का विश्वास लगातार एनडीए के पक्ष में मजबूत हो रहा है।

उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी एनडीए बिहार के विकास, गरीब कल्याण और सामाजिक समरसता के संकल्प के साथ आगे बढ़ता रहेगा। विधान परिषद चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की सफलता इस संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी तथा राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी।

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button