Trending Newsउत्तरप्रदेशउत्तराखंडखेलगुजरातचंडीगढ़छत्तीसगढ़झारखंडट्रेंडिंगदिल्लीदेशपंजाबपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीतिराजस्थानराज्यविचारहरियाणाहिमाचल प्रदेश

भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2025’ शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया उद्घाटन 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बेहतर खेल दिखाने का जताया भरोसा*

‎*’भारत रत्न’ पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में ‘महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2025’ शुरू, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने किया उद्घाटन

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं, बेहतर खेल दिखाने का जताया भरोसा*

‎*भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का दिया संदेश*

‎*खेल प्रतियोगिता हमारी बेटियों की प्रतिभा, साहस और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच: संजय सरावगी*

‎पटना, 20 दिसंबर। बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय सरवागी ने आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित महिला क्रिकेट चैंपियनशिप 2025 का गुब्बारा उड़ाकर उद्घाटन किया।

‎भारतीय जनता पार्टी प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा पटना के मोइनुल हक स्टेडियम में ‘महिला क्रिकेट चैंपियनशिप-2025’ में कई टीमें हिस्सा ले रही हैं। उन्होंने इस दौरान उपस्थित खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

‎उन्होंने सभी खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी और टूर्नामेंट में बेहतर खेल दिखाने का भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीत एक ही टीम की होती है, लेकिन खेल को सदैव खेल की भावना से खेला जाना चाहिए। उन्होंने जीवन में खेल की महत्ता को भी रेखांकित किया।

‎भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि यह खेल प्रतियोगिता हमारी बेटियों की प्रतिभा, साहस और आत्मविश्वास को नई उड़ान देने का एक सशक्त मंच है।

‎इससे पहले उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी और नमन किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति में सुशासन का पाठ पढ़ाया। सार्वजनिक जीवन में जीवनपर्यंत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई lड़ी और राजनीति में नया मार्ग गढ़ा।

‎इस अवसर पर बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी, विधायक प्रमोद गुप्ता, क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू श्रीवास्तव सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button