मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक संपन्न, 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर

पटना, 28 अक्टूबर 2026
*मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक संपन्न, 43 एजेंडों पर लगी सरकार की मुहर
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज सीएम सचिवालय में आयोजित बिहार कैबिनेट की अहम बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 43 महत्वपूर्ण एजेंडों पर सरकार ने अपनी मुहर लगा दी है। इन फैसलों से बिहार के औद्योगिक विकास, बिजली व्यवस्था, सड़क कनेक्टिविटी, कानून-व्यवस्था और रोजगार सृजन को नई गति मिलेगी।
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने इस संबंध में कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार सरकार लगातार विकासोन्मुखी और जनहितकारी फैसले ले रही है। नई एमएसएमई नीति के तहत एक करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का लक्ष्य, बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 11,096.55 करोड़ रुपये की विशाल योजना, विश्वामित्र पथ, गंगा अंबिका पथ और नारायणी पथ जैसी प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी तथा बिहार एआई पॉलिसी 2026 की स्वीकृति स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि राज्य अब तेज विकास की ओर अग्रसर है।
नीरज कुमार शर्मा ने आगे कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए मोतिहारी, पूर्णिया और सारण में नगर पुलिस अधीक्षक के पदों का सृजन, आर्थिक अपराध इकाई के विस्तार के लिए 143 पदों की स्वीकृति तथा अन्य प्रशासनिक सुधार मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की दृढ़ इच्छाशक्ति और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। डबल इंजन सरकार के तहत बिहार अब पुराने ढांचे से निकलकर आधुनिक, समृद्ध और सुरक्षित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।
भाजपा प्रवक्ता नीरज कुमार शर्मा ने कहा कि ये फैसले न केवल बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेंगे, बल्कि युवाओं और आम नागरिकों के लिए बेहतर अवसर भी पैदा करेंगे। हम मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में हो रहे इस प्रगतिशील बदलाव का स्वागत करते हैं और विश्वास रखते हैं कि आने वाले समय में बिहार देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।
(नीरज कुमार शर्मा) प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी, बिहार



