*मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर मुजफ्फरपुर सीजेएम कोर्ट में परिवाद दायर।नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान महिला चिकित्सक का हिजाब हटाने को लेकर दायर हुआ परिवाद*
मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में बिहार प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महासचिव मोहम्मद राजू नैयर ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ परिवाद दायर किया है । मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद के विरुद्ध परिवाद दायर किया है। यह परिवाद भारतीय न्याय संहिता की धारा 76, 352, 79, 299 एवं 302 के तहत दाखिल किया गया है।
परिवादी मोहम्मद राजू नैयर का आरोप है कि नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के कार्यक्रम के दौरान एक महिला चिकित्सक नुसरत जहां को नियुक्ति पत्र देते समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उनका हिजाब खींचने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि इस घटना से बिहार की महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं और वे स्वयं को अपमानित महसूस कर रही हैं।
परिवादी का यह भी आरोप है कि नीतीश कुमार के कृत्य का समर्थन उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री संजय निषाद द्वारा बयान के माध्यम से किया गया, जिससे आहत होकर उन्होंने न्यायालय की शरण ली।
मामले में परिवादी के अधिवक्ता सूरज कुमार ने बताया कि बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत यह परिवाद सीजेएम कोर्ट में दाखिल किया गया है। न्यायालय ने परिवाद को स्वीकार कर लिया है और मामले की अगली सुनवाई के लिए 3 जनवरी की तिथि निर्धारित की है।
पूरे मामले पर परिवादी एम राजू नैय्यर ने बताया कि हमने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ एक परिवाद दायर किया है । नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान जिस तरह एक महिला आयुष चिकित्सक का हाथ पकड़ने और हिजाब हटाने का प्रयास किया गया । इससे पूरे महिला समाज का अपमान हुआ है ,इससे आहत होकर हमने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तरप्रदेश के संजय निषाद जो मुख्यमंत्री के इस कार्य का समर्थन किये हैं उनके खिलाफ परिवाद दायर किया है ।
*बाइट-एम राजू नैय्यर परिवादी*
*बाइट-अधिवक्ता सूरज कुमार*