

मधुबनी जद (यू) जिलाध्यक्ष फुले भंडारी के निधन पर प्रदेश कार्यालय में शोकसभा आयोजित
10 अक्टूबर 2026, पटना।
मधुबनी जनता दल (यू) के जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री नारायण भंडारी उर्फ फुले भंडारी के निधन पर शनिवार को जनता दल (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना में शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
शोकसभा में बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चैधरी, जद (यू) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा तथा जद (यू) विधायक दल के नेता सह माननीय मंत्री श्री श्रवण कुमार, सत्तारूढ़ दल के उपनेता श्री ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, माननीय विधान पार्षद जनाब अफाक अहमद सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी श्रीमती अंजुम आरा, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, श्री शंभु कुशवाहा, श्री अरुण वर्मा, श्री अनिल कुमार, श्री वासुदेव कुशवाहा, जनाब इरशाद अली आजाद, जनाब ईरशादउल्लाह, श्री नीतीश पटेल, मौलाना उमर नूरानी, जनाब अफजल अंसारी, प्रो. शब्बीर अहमद, श्रीमती रजिया कामिल, पूर्व मंत्री जनाब मंजर आलम, जनाब मेजर इकबाल हैदर, श्रीमती शगुफ्ता प्रवीण एवं श्रीमती यासमिन खान सहित कई नेता उपस्थित रहे।
(संजय कुमार सिन्हा)
कार्यालय सचिव



