Trending Newsआस्थाट्रेंडिंगदरभंगादिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़मुजफ्फरपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षास्वास्थ्य

कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी डॉ मदन मोहन झा, डॉ संजय यादव, डॉ असदुल्ला खान और रजनीकांत पाठक ने किया नामांकन

*कांग्रेस के एमएलसी प्रत्याशी डॉ मदन मोहन झा, डॉ संजय यादव, डॉ असदुल्ला खान और रजनीकांत पाठक ने किया नामांकन

*पटना/दरभंगा: सोमवार, 05 अक्टूबर 2026*

बिहार विधान परिषद चुनाव में बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में दरभंगा से डॉ मदन मोहन झा और पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ संजय यादव, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में पटना से डॉ असदुल्ला खान और दरभंगा से रजनीकांत पाठक ने कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में नामांकन प्रपत्र दाखिल किया।

दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद में दल के नेता डॉ मदन मोहन झा ने दरभंगा आयुक्त कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दरभंगा से रजनीकांत पाठक ने नामांकन किया।

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सेवादल के प्रदेश चेयरमैन डॉ संजय यादव ने गांधी मूर्ति गांधी मैदान से आयुक्त कार्यालय में नामांकन किया। वहीं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पटना से डॉ असदुल्ला खान ने नामांकन किया।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी मनोज कुमार जायसवाल कल दिनांक 6 अक्टूबर को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार के रूप में नामांकन करेंगे।

पटना में प्रत्याशियों के नामांकन में मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन अजय पासवान, सेवादल के प्रभारी अफरोज खान, पटना महानगर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुमार आशीष, चंदन सिंह, आशुतोष शर्मा , शशांक शेखर श्रीधर तिवारी, रुचि सिंह, बिपिन झा सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।

दरभंगा में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रभारी द्वय पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक और पूर्व विधायक कुमारी प्रतिमा दास, विधायक आबिदुर रहमान, डॉ. स्नेहाशीष वर्धन, बीरेन्द्र कुमार, शीतलांबर झा, प्रमुखता से नामांकन में शामिल हुई।

*डॉ अजय कुमार पासवान*

चेयरमैन, मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी

मोबाइल – 9304949446

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button