आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यरोहतासविचारवैशालीशिक्षा

गांधी , शास्त्री एवम प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किये कांग्रेसजन

*गांधी , शास्त्री एवम प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर नमन किये कांग्रेसजन

*पटना. 2 अक्टूबर 2026*

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 158 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 122 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 128 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवम तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजेश राम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के बताएँ आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा । गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा।

स्व. शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है।

उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया।

जयंती कार्यक्रम मे विधान परिषद में कांग्रेस दल नेता डा0 मदन मोहन झा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया संयोजक असितनाथ तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, डा0 कुमारी सोनी, पंकज यादव, वैद्यनाथ शर्मा, कुमार आशीष, ज्ञान रंजन, कमलदेव नारायण शुक्ला, डा0 अमन कुमार अमित कुमार , गोरख नाथ, नदीम अख्तर अंसारी, सत्येन्द्र कुमार सिंह, उदय शंकर पटेल, गुरूदयाल सिंह, चन्द्रभूषण राजपूत, विमलेश तिवारी, मिहिर झा, मृणाल अनामय, इबरार अहमद रजा, पूनम यादव, निधि पाण्डेय, कुमारी अनिता, रंजीत कुमार बाल्मीकी विशाल यादव, मनोज कुमार जायसवाल, प्रियंका सिंह, राहुल भारद्वाज, वरूण शर्मा, अभिषेक कुमार यादव, अखिलेश्वर पासवान, अजय प्रताप सिंह, सुबोध कुमार मंडल, ओम प्रकाश गर्ग, शालिग्राम शर्मा ,वसीम अहमद, अर्चना कुमारी, अजात शत्रु, रूद्रमा आर्या ,प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

असितनाथ तिवारी

संयोजक, मीडिया विभाग

बिहार कांग्रेस

8789321097

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button