रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 411 लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 411 लोगों ने किया रक्तदान
पटना, 13 फरवरी 2026:
मुसल्लाहपुर हाट स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज musallahpur हाट पटना में यूनाइटेड हेल्थ एंड वेल्फेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में शुक्रवार को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति और जन सेवा की भावना से ओतप्रोत उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पटना सिटी एसडीओ सत्यम सहाय
और फुलवारीशरीफ विधायक श्याम रजक और अंकुश मैथमेटिक्स के निदेशक अंकुश सर, संस्थान के संयुक्त रूप से कियाl
अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में मानवता, जन सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करते हैं। रक्तदान से बेहतर सेवा कोई हो ही नहीं सकता, आपके रक्तदान से कितनों की जीवन बच सकती है l उन्होंने युवाओं से आगे आकर इस तरह के आयोजनों में भाग लेने की अपील की।
शिविर में 411 लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का परिचय दिया। इस दौरान एम्स पटना और निरामया ब्लड बैंक पटना की मेडिकल टीम ने समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में यूनाइटेड हेल्थ एंड वेल्फेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरजीत कुमार, उपाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, सचिव सत्यदीप पाठक, कोषाध्यक्ष आमोद उपाध्यक्ष पुष्पलता कुमारी, मनोज कुमार मंडल राजा कुमार मुकुल चौधरी गौतम कुमार सोनी मनोज कुमार सिद्धार्थ कुमार रामजीत कुमार रिया कुमारी अभिषेक कुमारी अमित मिश्रा प्रफुल्ल मिश्रा नईम खान संतोष पाठक शशांक कुमार रंजना मेहता आरोही कुमार विजय अंकित राजेश कुमार, प्रिंस कुमार
और अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही।
आयोजन के समापन पर आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों और सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।



