
बाप प्रमुख श्री उमेश सिंह ने झारखंड में छात्रों के शान्ती पूर्ण प्रदर्शन पर लाठी चार्ज की निन्दा करते हुए झारखंड सरकार से आग्रह किया है कि छात्रों के साथ बर्बरता से पेश न आए उनके मांगों को माने वर्ना बोरिया बिस्तर बाधे घर जाने के लिए तैयार रहें,आपकी सरकार लोकतंत्र में उन छात्रों का दास है,बाप प्रमुख ने रांची के छात्रों के लिए सभी दलों को दिल्ली की तरह आगे आने का आग्रह किया है उन्होंने ने कहा कि छात्र सभी एक है इसमें दलों को हमारा वाला छात्र और उनका वाला छात्र नहीं देखना चाहिए, उन्होंने ने छात्रों से आग्रह किया है कि संवैधानिक तरीके से सरकारी सम्पत्ति को बचाते हुए प्रदर्शन करें बाप प्रमुख ने कहा है कि देश एवं राज्यों के सरकारें और विपक्षी दलों को जनता के प्रति ईमानदार होना पड़ेगा जनता को भ्रमित करने से परहेज़ करना होगा और जनता के आदेश को सर आंखों पर रखना ही पड़ेगा, क्योंकि लोकतंत्र अपने वास्तविक स्वरूप को पाने के लिए बेताब हैं जिसे रोका नहीं जा सकता है, उन्होंने ने कहा हमें समझ में नहीं आ रहा है कि छात्रों के उचित मांग मानने में इतना देरी क्यों, इससे बेहतर राजतंत्र था,( रमेश पासवान राष्ट्रीय प्रवक्ता)



