Trending Newsखेलट्रेंडिंगदिल्लीदेशनौकरीपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारशिक्षा

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित ,नीतीश मिश्रा 

टाउनशिप बनेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का केंद्र’’*                                                       *- नीतीश मिश्रा*

 

11 अगस्त पटना, बिहार

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में 651 एकड़ क्षेत्र में विकसित ,नीतीश मिश्रा

टाउनशिप बनेगी विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं का केंद्र’’*

*- नीतीश मिश्रा*

पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में आधुनिक एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना के विकास को लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री श्री नीतीश मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल विभाग की मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह भी उपस्थित रहीं। बैठक में ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप में स्पोर्ट्स सिटी के विकास सहित विभिन्न खेल सुविधाओं के प्रावधान पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

श्री मिश्रा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार के युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने, अपनी प्रतिभा को निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी उद्देश्य के अनुरूप राज्य में विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना का विकास किया जा रहा है, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, अभ्यास एवं प्रतिस्पर्धा के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।

श्री मिश्रा ने बताया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप की समेकित योजना में खेल गतिविधियों एवं खेल अवसंरचना के लिए कुल 651 एकड़ क्षेत्र का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत लगभग 225 एकड़ क्षेत्र में स्पोर्ट्स सिटी, 187 एकड़ क्षेत्र में गोल्फ कोर्स तथा 239 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का प्रस्ताव है।

प्रस्तावित स्पोर्ट्स सिटी में विभिन्न खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं, प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता के लिए आवश्यक आधारभूत संरचनाओं तथा खिलाड़ियों के अनुकूल सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। वहीं स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के माध्यम से टाउनशिप में विविध खेल गतिविधियों के लिए व्यापक एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।

सुश्री श्रेयसी सिंह ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि पाटलिपुत्र ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप को आधुनिक शहरी सुविधाओं के साथ-साथ उत्कृष्ट एवं विश्वस्तरीय खेल अवसंरचना से युक्त एक भविष्य उन्मुख टाउनशिप के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रस्तावित खेल सुविधाओं को ओलंपिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा, जिससे बिहार में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए सक्षम आधारभूत संरचना तैयार हो तथा राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा के अवसर उपलब्ध हो सकें।

सुश्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य की सभी 12 प्रस्तावित टाउनशिप में खेल सुविधाओं के विकास के लिए आवश्यक भूमि को चिन्हित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक टाउनशिप में बेहतर खेल अवसंरचना विकसित की जा सके।

बैठक में नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, खेल विभाग के सचिव श्री दीपक आनंद, खेल विभाग के निदेशक श्री आरिफ अहसन, नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव श्री मनोज कुमार सहित संबंधित विभागों के अन्य वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button