अपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़भोजपुरराजनीतिराज्यविचारस्वास्थ्य

मोदी के 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए : सम्राट चौधरी*

*मोदी के 12 वर्षों में भारत ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए : सम्राट चौधरी*

*विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने किया विकसित बिहार के निर्माण का आह्वान

*25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, लाभार्थियों तक सीधे पहुंच रहा सरकारी पैसा : सम्राट चौधरी*

*किसानों, युवाओं और गरीबों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है एनडीए सरकार: मुख्यमंत्री*

*अनुच्छेद 370 से राम मंदिर तक, मोदी सरकार ने पूरे किए ऐतिहासिक संकल्प: सम्राट चौधरी

*एक करोड़ रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार: सम्राट चौधरी

*भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि, विकसित भारत के संकल्प को घर-घर पहुंचाने का मुख्यमंत्री ने किया आह्वान*

*मोदी के नेतृत्व में भारत बना विश्व की शक्तिशाली आवाज, विकसित बिहार के लिए मिलकर करें कार्य : सम्राट चौधरी

पटना, 18 जून । पटना ग्रामीण के नौबतपुर स्थित पिपलावा में आयोजित “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” को संबोधित करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, सेवा, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि यह समय विकसित भारत और समृद्ध बिहार के निर्माण हेतु अपने संकल्प को और अधिक मजबूत करने का है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकसित भारत के संकल्प पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि जब देश में लोकतंत्र पर संकट आया था, तब जनसंघ और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष किया था। आज भी भाजपा राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद देश ने अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए, जिनमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गरीबों की चिंता करने वाला कोई नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, किसान, महिला और युवाओं को विकास की मुख्यधारा में लाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज देश में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। डिजिटल तकनीक और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से सरकारी सहायता बिना किसी बिचौलिए और भ्रष्टाचार के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में पहुंच रही है

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और देश विश्व मंच पर एक प्रभावशाली शक्ति के रूप में उभरा है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण, गरीब कल्याण योजनाओं का विस्तार, किसानों के लिए सम्मान निधि, महिलाओं के सशक्तिकरण और युवाओं के लिए नए अवसर सृजित करना मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धियां हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार के किसानों को आधुनिक तकनीक, सिंचाई सुविधाओं और विभिन्न योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में छोटे और सीमांत किसानों के हितों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

युवाओं के विषय में उन्होंने कहा कि सरकार रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों का व्यापक विस्तार कर रही है। एक करोड़ रोजगार और सरकारी नौकरियों की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है, ताकि वे देश और राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में बताते हुए कहा कि बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। राज्य सरकार अपराधमुक्त और भयमुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है तथा प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सीधे कार्य कर रहा है।

उन्होंने राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पीएम सूर्य घर योजना के तहत अधिक से अधिक घरों में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का लक्ष्य रखा गया है, जिससे लोगों के बिजली खर्च में कमी आएगी और स्वच्छ ऊर्जा का विस्तार होगा।

मुख्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के सहयोग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र तथा बिहार समृद्ध राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button