आस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबक्सरबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचारहिमाचल प्रदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बांकीपुर में विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित*

*दिनांक: 18 जून, 2026

*मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बांकीपुर में विशेष जनसंपर्क अभियान आयोजित*

*पटना, 18 जून:* माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के जंक्शन मंडल में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत जंक्शन मंडल के तीन शक्ति केंद्रों—डाक-बंगला, गांधी मैदान एवं बाकरगंज—में स्थानीय नागरिकों से व्यापक संवाद स्थापित किया गया। इस दौरान पिछले 12 वर्षों में भारत की अभूतपूर्व विकास यात्रा, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा तथा गरीब, किसान, महिला, युवा एवं वंचित वर्गों के कल्याण हेतु केंद्र सरकार द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों की जानकारी साझा की गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर चलते हुए मोदी सरकार ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाई है। जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं ने करोड़ों भारतीयों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है।

इस अवसर पर स्थानीय मंडल अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी, मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, भाजपा एवं भाजयुमो के समर्पित कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ऊर्जावान युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प को साकार करने हेतु अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button