अपराधजमुईब्रेकिंग न्यूज़

जमुई पुलिस की बड़ी सफलता: नशे के कारोबार का भंडाफोड़ जमुई SP विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी

सविनय न्यूज़
दिनांक : 31 -08 -2025

जमुई

Slugजमुई पुलिस की बड़ी सफलता: नशे के कारोबार का भंडाफोड़ जमुई SP विश्वजीत दयाल ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी
*
चंदवारा से 411 किलो गांजा, 70 लाख नगद, हथियार और वाहन बरामद

जमुई पुलिस को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी उपलब्धि मिली है। पुलिस अधीक्षक जमुई के निर्देश पर एसडीपीओ जमुई के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने टाउन थाना क्षेत्र के चंदवारा इलाके में छापेमारी की। यह छापेमारी शुक्रवार को करीब 10 घंटे तक चली।शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 411 किलोग्राम गांजा, करीब 70 लाख रुपये नकद, दो देशी पिस्तौल, 10 जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस बरामद किया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की बाजार कीमत करीब तीन करोड़ रुपये बताई गई।

पुलिस ने मौके से नशा कारोबार में उपयोग की जा रही एक कार और चार बाइक भी जप्त की है। जमुई एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह कार्रवाई जिले में नशा और हथियार तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता है।

जमुई पुलिस लगातार नशे और अपराध के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध विधिसम्मत कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button