Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

 

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी

14 दिसम्बर 2025

बिहार जनता दल (यूनाइटेड) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने बयान जारी कर बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि श्री नितिन नबीन ने कई बार बिहार सरकार के माननीय मंत्री एवं क्षेत्र के विधायक के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और कुशलता के साथ किया है। एक ऊर्जावान युवा नेता के रूप में उनका सरल, सादगीपूर्ण एवं कर्मठ राजनीतिक जीवन प्रशंसनीय है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री नितिन नबीन का भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन विशेषकर बिहारवासियों के लिए भी अत्यंत हर्ष का विषय है। श्री कुशवाहा ने उनके सफल कार्यकाल की मंगल कामनाएं प्रेषित की।

(अशोक कुमार)

कार्यालय सचिव

2/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button