Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनाप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

मुखिया संघ की अध्यक्ष स्मिता चैरसिया ने कई महिला नेत्रियों के साथ जनसुराज छोड़़़ जदयू का दामन थामा

 

मुखिया संघ की अध्यक्ष स्मिता चैरसिया ने कई महिला नेत्रियों के साथ जनसुराज छोड़़़ जदयू का दामन थामा

पटना 27 अप्रैल 2026।

मा0 श्री नीतीश कुमार द्वारा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए ऐतिहासिक कार्यों से प्रभावित होकर एवं मा0 श्री निशांत कुमार की दूरदर्शी सोच से प्रेरित होकर सोमवार को जद (यू) के प्रदेश कार्यालय, पटना में पश्चिमी चंपारण के रामनगर प्रखंड की मुखिया संघ की अध्यक्ष श्रीमती स्मिता चैरसिया ने कई महिला साथियों के साथ जनसुराज छोड़़़़ जद (यू) का दामन थामा।

इस अवसर पर मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने सभी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ पार्टी में स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस मौके पर श्री कुशवाहा ने कहा कि श्रीमती स्मिता चैरसिया कई वर्षों से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय रही हैं और पश्चिमी चंपारण जिले में उनका मजबूत जनाधार है।

उनके पार्टी में शामिल होने से जिले का संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय होगा। उन्होंने आगे कहा कि मा0 श्री नीतीश कुमार ने बिहार के सर्वांगीण विकास में जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है, उससे समाज का हर वर्ग सकारात्मक रूप से प्रभावित है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण का ‘नीतीश माॅडल’ पूरे देश के लिए अनुकरणीय बन चुका है।

साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के भविष्य श्री निशांत कुमार की दूरदर्शी सोच से भी लोग प्रभावित हो रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप जदयू के प्रति जनसमर्थन दिनोंदिन बढ़़ रहा है।

पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में मुख्य रूप से श्रीमती संगीता देवी, श्रीमती फेतों देवी, श्रीमती अमना खातून एवं श्रीमती प्रियंका देवी शामिल रहीं। इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री हेमराज राम एवं प्रदेश महासचिव श्री शंभू कुशवाहा भी उपस्थित रहे।

 

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button