Trending Newsअपराधआस्थाट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिम बंगालप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक प्रेम रंजन पटेल का प्रेस बयान।

 

प्रथम चरण की भारी सफलता, दूसरे चरण का ऐतिहासिक जनसैलाब,

बंगाल में भाजपा की सरकार तय _ प्रेम रंजन पटेल

 

पटना, 27 अप्रैल 2026

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से ही जनता का रुझान स्पष्ट रूप से परिवर्तन की दिशा में दिखाई दे रहा है। पहले चरण के मतदान ने स्पष्ट संकेत दे दिया है कि राज्य की जनता अब विकास, सुशासन और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एक नई सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है।

दूसरे चरण के अंतिम दिन प्रचार के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी की सभाओं में उमड़ी अभूतपूर्व भीड़ ने स्पष्ट कर दिया कि पश्चिम बंगाल में बदलाव की लहर चल रही है। जनता का उत्साह, भागीदारी और समर्थन इस बात का प्रमाण है कि राज्य में अब निर्णायक परिवर्तन होना तय हो चुका है।

भारतीय जनता पार्टी ने “परिवर्तन के साथ विकास” और “सुरक्षा के साथ स्थिर शासन” का जो संकल्प रखा है, वह आज बंगाल की जनता की अपेक्षाओं के साथ दिखता नजर आ रहा है। लम्बे समय से चली आ रही राजनीतिक अस्थिरता, हिंसा और अव्यवस्था से त्रस्त आम जनता अब ऐसी सरकार चाहता है जो कानून-व्यवस्था को मजबूत करे, युवाओं को रोजगार दे, महिलाओं को सुरक्षा दे और राज्य को राष्ट्रीय विकास की मुख्यधारा से जोड़े।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के अन्य राज्यों की तरह पश्चिम बंगाल के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे, यह जनता की प्रमुख अपेक्षा बन चुकी है। बंगाल का विकास केवल राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की समग्र प्रगति से जुड़ा हुआ है। इसलिए “राष्ट्र की नीतियों के साथ बंगाल का खड़ा होना” आज समय की मांग बन गया है।

आज की परिस्थितियों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल की जनता परिवर्तन के लिए तैयार है और दूसरे चरण के होने वाले मतदान के साथ यह जनादेश और भी स्पष्ट हो जाएगा। भाजपा के पक्ष में बनता माहौल इस बात का संकेत है कि राज्य में एक नई दिशा, नई सोच और नए नेतृत्व के साथ सरकार बनने की पूरी संभावना बन चुकी है, जो विकास, सुरक्षा और सुशासन के नए मानक स्थापित करेगी।

_ प्रेम रंजन पटेल

प्रदेश प्रवक्ता भाजपा

Rate this post

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button