Trending Newsट्रेंडिंगदिल्लीदेशपटनापश्चिमी चम्पारणपूर्वी चम्पारणप्रशासनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यविचार

पश्चिमी चंपारण से ‘‘सद्भाव यात्रा’’ की शुरुआत करेंगे निशांत, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की घोषणा

 

पश्चिमी चंपारण से ‘‘सद्भाव यात्रा’’ की शुरुआत करेंगे निशांत, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की घोषणा’

आने वाले 3-4 दशकों की राजनीति की दिशा तय करेगी निशांत की सद्भाव यात्रा – उमेश सिंह कुशवाहा

28 अप्रैल 2026, पटना

मंगलवार को जद (यू) प्रदेश कार्यालय, पटना के कर्पूरी सभागार में पार्टी के मा0 प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए श्री निशांत कुमार की पश्चिमी चंपारण की धरती से शुरू होने वाली ऐतिहासिक ‘‘सद्भाव यात्रा’’ की घोषणा की। इस अवसर पर पार्टी के मा0 विधानपार्षद श्री ललन कुमार सर्राफ, मा0 विधानपार्षद श्री संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद, मा0 विधानपार्षद सह मुख्य प्रवक्ता श्री नीरज कुमार, प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, डाॅ0 अमरदीप एवं श्री वासुदेव कुशवाहा उपस्थित रहे

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि श्री निशांत की यह ऐतिहासिक यात्रा बिहार के आने वाले 3-4 दशकों की राजनीति की दिशा और दशा तय करने वाली साबित होगी। उन्होंने कहा कि समय करवट ले रहा है और राजनीति के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। आज पूरा बिहार ऐसे नेतृत्व की ओर भरोसे की निगाहों से देख रहा है, जो समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर राज्य को सद्भाव, सुशासन और सर्वांगीण विकास के मार्ग पर आगे बढ़ा सके।

उन्होंने आगे कहा कि बिहार को इस राह पर वही नेतृत्व ले जा सकता है, जिसमें युगपुरुष मा0 श्री नीतीश कुमार के संस्कार हों, उनके सुशासन माॅडल की गहरी समझ हो और 14 करोड़ बिहारवासियों को साथ लेकर चलने की दृढ़ इच्छाशक्ति हो। जब हम इन सभी गुणों की चर्चा करते हैं, तो जहन में केवल श्री निशांत कुमार का नाम उभरकर सामने आता है।

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि श्री निशांत 3 मई से ‘‘गांधी की कर्मभूमि’’ पश्चिमी चंपारण से जिलावार सद्भाव यात्रा की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस दौरान वे पंचायत स्तर तक पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे तथा सीधा संवाद स्थापित करेंगे। इस यात्रा को लेकर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं पूरे प्रदेश की जनता में व्यापक उत्साह और उमंग का माहौल है

उन्होंने कहा कि श्री निशांत ने स्वयं इस यात्रा का नाम ‘‘सद्भाव यात्रा’’ रखा है। सद्भाव का अर्थ ही सबको साथ लेकर चलने का भाव है और इसी भावना के साथ वे न्याय के साथ विकास की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में वे स्वयं एवं जदयू विधायक दल के नेता श्री श्रवण कुमार सहित संबंधित जिलों के मा0 सांसदगण, मा0 विधायकगण, मा0 विधानपार्षदगण तथा जिला से लेकर पंचायत स्तर तक के पदाधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।

(संजय कुमार सिन्हा)

कार्यालय सचिव

1/5 - (1 vote)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button